Monday, March 7, 2011

कई हसीं सुबहें यूँ भी गुजरीं हैं

कुछ कबूतर और कौवे और उड़े कायनात मैं,
मैं खुली खिड़की से उगते हुए सूरज को देख रहा था,
तुम अपने आप को ढकने के लिए मेरी t shirt पहन रही थी.
कई हसीं सुबहें यूँ भी गुजरीं हैं

Thursday, March 3, 2011

क्या चाँद भी अपनी चांदनी के लिए गरम है?

दिन भर की धुप से तप कर रात का कमरा गरम है.
मैं भी गरम हूँ, तुम भी गरम हो.
cross ventilation के लिए खुली खिडकियों से,
बादलों मैं छुपता छिपाता चाँद हममे छुप छुप कर देख रहा है.
क्या चाँद भी अपनी चांदनी के लिए गरम है?

Monday, February 21, 2011

लेकिन सब पलछिन...

प्यार करने के बाद की शांति.
दिमाग एक अजीब शुनिया की स्थिथि मैं.
तुम और मैं गददे पर पड़े, बाहों मैं बाहें डाले,
दो की स्पीड पर चलते हुए पंखे को देख रहे हैं.
तुम्हारा सर मेरे कंधे पर और मेरी उँगलियाँ तुम्हारे बालों को सहला रही हैं.
तुम हलके से चादर को खीचती हुई हमारे ऊपर डाल देती हो.
तुम्हारे cigarette का धुआं तुम्हारे मेरे अन्दर.
love bites जिनका दर्द धीमे धीमे बढ़ रहा है.
मेरी कमर पर तुम्हारे नाखूनों के निशाँ.
और तुम्हारी पेशानी पर एक हल्का सा चुम्बन.
गर फिरदौस, रूहे ज़मीन अस्त, हमीं असतो, हमीं असतो, हमीं असतो*.
लेकिन सब पलछिन, शनभंगुर.

*(if there is paradise on earth, here it is, here it is, here it is)

गीली रात सूखा दिन

इक बरसात सी भीगी रात थी वो जब कार की पिछली सीट पर हमारे लब बार बार मिले थे,
और तुमने मेरे कानो मैं हलके से कहा था,
क्या यहीं प्यार है?
Wipers पूरी जोर से चल रहे थे.
आसमान भी बादलों से घिरा था.
फिर भी कार के शीशे से चिपकी तुम्हारी उँगलियों के बीच से मेरा चाँद मुझे नज़र आ रहा था.
एक वो तुम्हारी लबों सी गीली रात थी, और एक ये मेरे होठों सा सूखा दिन है

Friday, February 18, 2011

और पंखे चलने लगे ...

एक वो दिन भी थे,
जब पसीने से लतपत,
मैं और तुम,
हम और वो,
ज़मीन पर पड़े,
एक दुसरे पर फिसलते हुए,
प्यार करते थे.
फिर अन्दर की बिजली बाहर की बिजली बन गयी,
और पंखे चलने लगे

Wednesday, February 16, 2011

एक कमीना सा ख्वाब..

कभी पीती हो nescafe तुम प्यार करने के बाद.
और कभी जलाती हो wills navy cut , माचिस से,
और हवा मैं उड़ाती हो गोल गोल चाँद जैसे rings,
ये कहते हुए के अन्दर की आग बुझाने के बाद,
बहार का ये पल भर का धुंआ अच्हा लगता है.
एक कमीना सा ख्वाब..

Monday, February 14, 2011

उनको आदत है...

उनको आदत है मुस्कुरा के जिगर जलाने की,
उनको आदत चुम्बन मैं तीखापन मिलाने की,
उनको आदत है दिल देकर अक्सर भूल जाने की,
उनको आदत है दुपट्टा गिराकर लोगों को बरगलाने की,
उनको आदत है एक साथ कई दिलों मैं शम्मा जलाने की.
इक उनका चेहरा पूरे आसमान मैं आधे चाँद सा,
एक मेरी जिद्द उस आधे चाँद को पूरा बनाने की